ताजा खबर

TOIFA 2025: मुंबई में 1 दिसंबर को होगा भव्य आयोजन, पहली बार OTT और थिएट्रिकल कंटेंट एक मंच पर सम्मानित

Photo Source :

Posted On:Friday, November 14, 2025

टाइम्स ऑफ इंडिया फिल्म अवॉर्ड्स TOIFA 2025 इस साल नए और भव्य रूप में दर्शकों के सामने पेश होने जा रहा है। 1 दिसंबर को मुंबई में होनेवाले इस शानदार आयोजन में सिनेमा और डिजिटल कंटेंट, दोनों की उत्कृष्टता का जश्न मनाया जाएगा। M3M इंडिया द्वारा प्रस्तुत यह अवॉर्ड शो इसबार दो अलग-अलग सेक्शनों — TOIFA-OTT और TOIFA Theatrical Edition — के साथ एक ही मंच पर भारतीय मनोरंजन जगत कीबेहतरीन प्रतिभाओं को सम्मानित करेगा।

इस साल TOIFA के लिए पात्रता अवधि 1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 तक रिलीज़ हुई फिल्मों और वेब कंटेंट पर आधारित है। शो कीखास बात यह है कि दर्शकों को अपने पसंदीदा कलाकारों और फिल्मों को पीपल्स चॉइस वोटिंग अवॉर्ड्स के माध्यम से वोट करने का मौका मिलेगा।इससे न सिर्फ उद्योग की क्रिएटिव ब्रिलियंस का सम्मान होगा, बल्कि दर्शकों की आवाज़ भी निर्णायक रूप से सुनी जाएगी।

इस वर्ष TOIFA 2025 का नेतृत्व एक प्रभावशाली और विविध एडवाइजरी काउंसिल कर रही है, जिसमें शामिल हैं — सिद्धार्थ रॉय कपूर, गुनीतमोंगा कपूर, निखिल आडवाणी, शूजीत सरकार, राजकुमार हिरानी, समीर नायर, सोनू निगम, अजय-अतुल, रवीना टंडन, कबीर खान और मधुरीतामुखर्जी। यह टीम भारतीय कंटेंट के थिएट्रिकल और डिजिटल, दोनों पक्षों के विकास को ध्यान में रखते हुए TOIFA को नए आयाम देने की कोशिशकर रही है।

TOIFA की चयन प्रक्रिया इस बार पूरी तरह मल्टी-लेयर्ड और पारदर्शी प्रणाली पर आधारित है। इस प्रक्रिया में TOIFA Academy, IFTPC, IMPPA, IPRS, IFTDA और एक विशेष Screening Jury शामिल हैं। इस अनूठी संरचना का मकसद है कि सर्वश्रेष्ठ कलात्मक प्रतिभाओं कोनिष्पक्ष और व्यापक मूल्यांकन के आधार पर सम्मानित किया जाए।

साथ ही, इस साल TOIFA में महिलाओं के योगदान को समर्पित तीन विशेष सम्मान भी दिए जाएंगे — विजनरी वुमन ऑफ़ द ईयर, पावरफुल वौइस् इन सिनेमा, चैंपियनस ऑफ़ चेंज! ये अवॉर्ड्स उन महिलाओं को सलाम करते हैं जिन्होंने अपने काम औरदृष्टि से भारतीय सिनेमा में नई ऊर्जा भरी है।

आयोजकों और इंडस्ट्री के दिग्गजों ने TOIFA 2025 की अवधारणा की खुले दिल से सराहना की है। The Times of India के CEO सिवाकुमार सुंदरम ने इसे रचनात्मकता और कहानी कहने की विविधता का असली उत्सव बताया। वहीं निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर, गायक सोनू निगमऔर ऑस्कर-विजेता निर्माता गुनीत मोंगा कपूर ने इस मंच को निष्पक्ष, विश्वसनीय और उद्योग को आगे ले जाने वाला बताया।

TOIFA 2025, अपने नए रूप में, भारतीय सिनेमा और डिजिटल मनोरंजन — दोनों को समर्पित एक सच्ची श्रद्धांजलि है। यहां सिर्फ अवॉर्ड्स हीनहीं, बल्कि उस जज़्बे का सम्मान होगा जो कहानियों को जीवंत करता है।


अलीगढ़, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. aligarhvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.