ताजा खबर

अनिल कपूर की चौबीस की वापसी से फिर बढ़ेगा रोमांच का तापमान

Photo Source :

Posted On:Friday, April 10, 2026

24 एक बार फिर दर्शकों को अपनी सीट से बांधने के लिए तैयार है। अनिल कपूर स्टारर यह पॉपुलर एक्शन थ्रिलर अब JioHotstar पर 24 अप्रैलसे वापसी कर रही है। अपनी रियल टाइम स्टोरीटेलिंग, तेज रफ्तार और हर पल बदलते सस्पेंस के लिए मशहूर यह शो आज भी उतना ही फ्रेश औरएंगेजिंग लगता है जितना अपने पहले प्रसारण के समय था।

जब ‘24’ पहली बार भारतीय टेलीविजन पर आया था, तब इसने कंटेंट की दुनिया में एक बड़ा बदलाव लाया था। फिल्मी स्तर की क्वालिटी,इंटरनेशनल फील और ग्रिपिंग नैरेटिव के साथ इस शो ने साबित किया था कि टीवी कंटेंट भी बड़े पर्दे जितना प्रभावशाली हो सकता है। अब जबदर्शक थ्रिलर और हाई इंटेंस ड्रामा को ज्यादा पसंद कर रहे हैं, तो इसकी वापसी बिल्कुल सही समय पर हो रही है। प्लेटफॉर्म हर शुक्रवार को इसकेएपिसोड रिलीज करेगा, जिससे दर्शक धीरे-धीरे इस रोमांच को फिर से जी सकेंगे।

इस शो से अपने जुड़ाव पर बात करते हुए अनिल कपूर ने कहा, "मैंने कई एक्शन रोल किए हैं, लेकिन ‘24’ मेरे लिए सिर्फ एक शो नहीं था, बल्किएक अनोखा अनुभव था। इसकी तेज रफ्तार, प्रेशर और रियल टाइम फॉर्मेट ने मुझे हर पल अलर्ट रहने पर मजबूर किया। इसने मुझे एक एक्टर के तौरपर काफी चैलेंज किया और यही वजह है कि यह आज भी मेरे दिल के बहुत करीब है।"

24’ की वापसी सिर्फ एक शो की वापसी नहीं है, बल्कि यह उस दौर की याद भी दिलाती है जब कंटेंट एक्सपेरिमेंटल और रिस्क लेने वाला हुआकरता था। आज जब स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स के बीच कड़ा मुकाबला है, ऐसे में इस तरह की मजबूत और पहले से सफल सीरीज को फिर से पेश करनादर्शकों के लिए एक बड़ा ट्रीट साबित हो सकता है।

एक बार फिर से सस्पेंस, एक्शन और इमोशन्स से भरी यह सीरीज दर्शकों को बिंज वॉचिंग का शानदार अनुभव देने के लिए तैयार है। अगर आप तेजरफ्तार कहानी और थ्रिल से भरपूर ड्रामा पसंद करते हैं, तो ‘24’ की यह वापसी आपके लिए बिल्कुल मिस न करने वाला मौका है।

Check Out The Post:-


अलीगढ़, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. aligarhvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.